भारतीय संविधान

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH8008324

किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता क्यों पडती  है?

Solution

लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से पड़ती है-
1 .संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसे हम अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकेl
2.नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान ही करता हैl
3.सरकार के विभिन्न अंगो में संविधान के कारण मतभेद नही होते यदि होते भी है तो उन्हें संविधान के नियमो के द्वारा सुलझा लिया जाता हैl
4.संविधान यह भी सुनिशित करता है कि कोई भी ताकतवर समूह किसे दूसरे समूह या लोगो पर अपनी ताकत का इस्तमाल न करेl
5 .संविधान में ऐसे नियमो को तय किया जाता है जिससे की देश के राजनेता अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करे सकेl

Sponsor Area

Question
CBSEHHISSH8008325

नीचे दिए गए दो दस्तावेज़ो के हिस्सों को देखिये|पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है|दूसरा कॉलम नेपाल के ताज़ा अन्तरिम संविधान में से लिया गया है|

1990 का नेपाल का संविधान भाग-7:कार्यपालिका  2007 अन्तरिम संविधान भाग-5 कार्यपालिका 
अनुछेद 35:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल अभिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी|
अनुछेद 37:कार्यकारी शक्तियाँ
नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होंगी|

नेपाल के इन दोनों संविधानो में 'कार्यकारी शक्ति' उपयोग में क्या फ़र्क दिखाई देता है ?इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि एक नए संविधान की जरूरत है ?क्यों?

Solution

1990 में बना नेपाल का संविधान इस बात पर आधारित था कि देश कि सत्ता पूरी तरह से राजा के हाथों में होंगी तथा देश के सभी नियम और कानून राजा ही निर्धारित करेगा| 2007  के अन्तरिम संविधान के अनुसार नेपाल की सभी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित होगी और सभी कार्यकारी फैसले प्रधानमंत्री के नाम  पर लिए जायेंगे| अतः पर कहा जा सकता है कि नेपाल को एक नए संविधान कि आवशकता है क्योंकि पिछले संविधान में वे आदर्श नही है जो नेपाल कि जनता अपने देश के लिए चाहती है और जिनके लिए वे संघर्षशील रहे है|

Question
CBSEHHISSH8008326

अगर निर्वाचित प्रतिनधियों की शक्ति पर अंकुश नही होता तो क्या होता?

Solution

अगर निर्वाचित प्रतिनधियों कि शक्तियों पर अंकुश नही होता तो-
1. देश के नेता अपनी शक्तियों का इस्तेमाल गलत तरीके से कर सकते थेl वे उनका दुरुपयोग करतेl जिससे समाज में अराजकता और हिंसा फैल सकती थी इससे देश में अशांति उत्पन्न होतीl
2 .नेता अपने गलत फैसलों को भी जनता पर थोपती और जिसे जनता को मजबूरी में स्वीकारना पड़ताl जो जनता के हित में नही होताl


Question
CBSEHHISSH8008327

निम्मलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन है? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारो का सम्मान करना क्यों महत्वपूर्ण है?इसका एक एक कारण बताइयेl

एक स्कूल में 30 शिक्षक है और उनमे से 20 पुरुष हैंl

Solution

इस स्थिति में महिला वर्ग अल्पसंख्य्यक हैंl परन्तु भले ही उनकी उपस्थित स्कूल में कम हो परंतु वे पुरूषों के बराबर की शिक्षित हैं और उन्ही के  सम्मान पद पर स्थित हैं|स्कूल चलाने में वे पुरूषों के बराबर की ही भूमिका अदा कर रही हैंl उनके विचारो का सम्मान करना महत्वपूर्ण हैl