अंतिम दौर-दो

Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001879

प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ में भारतीय राजनीति उतार पर क्यों थी?

Solution

प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ में भारतीय राजनीति उतार पर थी क्योंकि कांग्रेस के विचार। में टकराव होने के कारण कांग्रेस दो टुकड़ों नरम दल व गरम दल में विभाजित हो गई। दूसरी ओर युद्ध काल में सरकार द्धारा लोगों पर कई कानून भी थोपे गए थे जो आगे बढ़ने में बाधक थे।

Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001883

विश्व युद्ध की समाप्ति पर क्या हुआ?

Solution

विश्व युद्ध के दौरान भारतीयों का इस्तेमाल करने के लिए सरकार ने बहुत वायदे किए थे और लोगों को इस बात की आशा थी कि अब जीवन में राहत व प्रगति के क्षण आएँगे लेकिन युद्ध समाप्त होते ही सरकार ने तो दमनकारी कानूनों का निर्माण कर पंजाब में ‘मार्शल लॉ’ भी घोषित किया जिससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Question
CBSEENHN8001884

मार्शल लॉ क्या था?

Solution

मार्शल लॉ ब्रिटिश सरकार द्धारा बनाया गया एक ऐसा कानून था जिसमें किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय बिना पुलिस व न्यायालय की इजाजत के गोली का निशाना बनाया जा सकता था।

Question
CBSEENHN8001885

भारतीय जनता किस-किस के भय में जीवन जी रही थी?

Solution

ब्रिटिश सरकार ने चारों ओर खौफ़नाक वातावरण बनाया था, इसी कारण भारतीय जनता व्यापक दमनकारी, दमघोंटू वातावरण, सेना का, पुलिस का, खुफ़िया विभाग का, अफ़सरों व जमींदारों का, साहूकारों का, बेकारी व भुखमरी के भय तले जीवन जी रही थी।