अंतिम दौर-एक

Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001805

ब्रिटिश शासन भारत में आने से भारत के साथ घटने वाली नई घटना क्या थी?

Solution

ब्रिटिश शासनकाल भारत में आने से भारतीयों के लिए नई घटना यह थी कि पहली बार वे ऐसी शासन सत्ता में आए जिसका मूल भारतीय न था। अब से पूर्व कई बाहरी जातियों ने भारत पर आक्रमण कर, शासन सत्ता सँभाली थी लेंकिन अधिकांश ने अपना भारतीकरण किया और जो भारतीय सभ्यता-संस्कृति को न अपना सका वह शासक टिक न पाया। अब तो भारत ऐसे शासकीय संचालन में बँध गया जिसका संचालन केंद्र भारत की धरती पर ही न था अर्थात् भारत के लिए कानून व्यवस्था इंग्लैंड में बिना भारतीयों के बनी।

Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001806

अंग्रेज़ों ने भारत का प्रयोग किस रूप में किया?

Solution

अंग्रेज़ों ने भारत का प्रयोग उपनिवेश व खेतिहर के रूप में किया। उसी माल का उत्पादन भारत में होता जिस माल को बेचकर अंग्रेज़ों को लाभ था व वही खेती करवाई जाती जो उनके लिए आवश्यक थी।

Question
CBSEENHN8001807

अंग्रेज़ों ने अपने फायदे हेतु किस वर्ग को जन्म दिया?

Solution

अंग्रेज़ों ने अपने फायदे हेतु भारतीय आम जनता व अपने बीच एक ऐसे वर्ग को जन्म दिया जो उनके कहे अनुसार चले। उनमें थे जमींदार, राजा, पटवारी, गाँव के मुखिया व ऊपर के कर्मचारी। ये सरकार के पिछलग्गू थे, आम जनता से धन बटोरकर अपनी व सरकार की जेबें भरते थे।

Question
CBSEENHN8001808

उस समय कौन-से दो विभाग प्रमुख थे?

Solution

उस समय सरकार के दो विभाग मालगुजारी और पुलिस थे।