अहमदनगर का किला

Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001323

‘अहमदनगर का किला’ पाठ कब, कहाँ और किसके द्धारा लिखा गया?

Solution

’अहमदनगर का किला’ पाठ अहमदनगर किले में बंदी रूप में रह रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू द्धारा 13 अप्रैल, 1944 को लिखा गया।


Sponsor Area

Question
CBSEENHN8001325

नेहरु जी कितनी बार जेलयात्रा कर चुके थे?

Solution

नेहरू जी की नौवीं जेलयात्रा थी।

Question
CBSEENHN8001327

नेहरू जी ने चाँद को अपना सहचर क्यों कहा? उन्हें वह क्या सीख देता प्रतीत होता है?

Solution

जेल में रहते हुए उन्हें चाँद ही अपना साथी इसलिए लगा क्योंकि वह प्रतिदिन निश्चित समय पर आकर उन्हें एक-एक दिन का अहसास करवाता था।

साथ ही यह सीख भी देता था कि अंधकार के बाद प्रकाश अर्थात् दुख के बाद सुख के दिन भी अवश्य आते हैं।

Question
CBSEENHN8001333

अहमदनगर किले में रहकर नेहरू जी ने क्या कार्य करना प्रारंभ किया?

Solution

अहमदनगर किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया। क्योंकि वे खाली बैठकर समय व्यर्थ नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली जमीन को भी उपजाऊ बना डाला।