पानी और धूप

Sponsor Area

Question
CBSEENHN7000524

न, मत और नहीं का इस्तेमाल किसी काम के मनाही के लिए किया गया है। तुम नीचे लिखे वाक्यों में ‘न’, ‘मत’, ‘मना’ और ‘नहीं’ भरो।

(क) तुम वहाँ ……………जाओ।

(ख) परीक्षा में …………… जो रामू फेल हुआ …………… ही असलम।

(ग) मुझे इस प्रश्न का उत्तर …………… पता।

(घ) माँ ने मुझे छत पर जाने से ……………… किया है।

Solution

(क)  मत

,

(ख)  न , न 

,

(ग)  नहीं 

,

(घ) मना 

Sponsor Area

Question
CBSEENHN7000525

कहाँ से, किसने, क्यों, क्या, किसके, किसको

(क) सूरज ने …………….. बंद कर दिया अपने घर का दरवाज़ा।

(ख) बादल है …………….. काका।

(ग) बरसने लगा …………….. यह पानी।

(घ) …………… फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी।

(ङ) ……………डाँट रहे हैं ……………. कहना नहीं सुना माँ का।

Solution

(क)  क्यों

,

(ख)  किसके 

,

(ग)  क्यों 

,

(घ) किसने 

,

(ङ) किसको , किसने 

Question
CBSEENHN7000526

(क) सूरज ने अपने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया।

(ख) काका किसी को ज़ोर-ज़ोर से डाँट रहे हैं।

(ग) आँगन में तलवार चल रही है।

Solution

(क) सूरज ने अपने घर का दरवाज़ा बंद कर लिया।– ऐसा लगता है कि बादलों के कारण वह छिप गया है।

(ख) काका किसी को ज़ोर-ज़ोर से डाँट रहे हैं।– ऐसा लगता है कि बादलों के बीच गर्जना हो रही है।

(ग) आँगन में तलवार चल रही है।– ऐसा लगता है कि बिजली चमकने से आकाश में चिंगारी जल रही है।

Question
CBSEENHN7000527

(क) किन पंक्तियों से पता चलता है कि कविता में माँ-बेटी या माँ-बेटे के बीच बातचीत हो रही है?

(ख) यह कविता आज़ादी मिलने से पहले के समय में लिखी गई थी। उस समय हमारे देश पर अंग्रेज़ों का राज था। किन पंक्तियों से पता चलता है कि लड़का/लड़की के काका स्वतंत्रता सेनानी थे?

Solution

(क) अगर चाहती हो माँ काका

जाएँ अब न जेलखाना

तो फिर बिजली के घर मुझको

तुम जल्दी से पहुँचाना।

काका जेल न जाएँगे अब

तुझे मँगा दूँगी तलवार

पर बिजली के घर जाने का

अब मत करना कभी विचार।

(ख) पुलिसमैन अपने काका को

फिर न पकड़ने आएँगे

देखेंगे तलवार दूर से ही

वे सब डर जाएँगे।