खेल चिकित्सा

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPEH12037031

खेल चिकित्सा क्या है?

Solution

खेल चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है जिसका संबंध खिलाड़ी के स्वास्थ्य को बनाए रखने, शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ाने तथा रोगों की रोकथाम से होता है। खेल चिकित्सा सिद्धान्तों का अध्ययन और अभ्यास है, तथा खेल के विज्ञान से संबंधित है, विशेष रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में:

  1. खेल चोट और निदान उपचार
  2. खेल चोट की रोकथाम
  3. खेल प्रशिक्षण सहित एथेलेटिक प्रदर्शन
  4. व्यायाम और कार्य प्रणाली
  5. खेल पोषण
  6. खेल मनोविज्ञान

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPEH12037032

खेल की चोट क्या है?

Solution

खेल चोटें वह चोटें हैं जो खेल या व्यायाम करते समय खिलाड़ियों को लग जाती हैं। कुछ चोटें दुर्घटनाएँ है जो खराब प्रशिक्षण या खेल सुरक्षा उपकरण (Sports Gear) के कारण होती हैं। सामान्य खेल चोट:

  1. खिंचाव तथा मोच
  2. घुटने की चोट
  3. मांसपेशियों में सूजन
  4. पिंडली की हड्डी के साथ दर्द
  5. अस्थिभंग
  6. जोड़ का विस्थापन

Question
CBSEHHIPEH12037033

खेल चोटों का किस प्रकार वर्गीकरण करते हैं?

Solution

खेल चोटों के प्रकारों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

  1. मुलायम या कोमल उत्तकों की चोट (Soft Tissue Injuries)
  2. अस्थियों की चोटें (Bone Injuries)
  3. जोड़ों की चोटें (Joint Injuries)
  4. अतिप्रयोग (Overuse)

Question
CBSEHHIPEH12037034

कोमल ऊतक चोट क्या है?

Solution

कोमल ऊतक चोट, शरीर में मांसपेशियों की क्षति है।