निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिये:
नए बसते इलाके में कवि रास्ता क्यों भूल जाता है?
कवि नए बसते इलाकों में रास्ता इसलिए भूल जाता है क्योंकि ययुहाँनित नया निर्माण होता रहता है। नित नई घटनाएँ घटती रहती हैं। यहाँ प्रतिदिन पुरानी इमारतें टूटती हैं। नए-नए मकान बन जाते हैं। अपने निर्धारित स्थान पर जाने के लिए जो निशानियाँ बनाई गई होती हैं, वे जल्दी ही मिट जाती हैं। इसलिए कवि को दिशा भ्रम हो जाता है।