अब कैसे छूटै राम नाम - रैदास

Sponsor Area

Question
CBSEENHN9000669

निम्नलिखित प्रशनो के उत्तर दीजिए-
पहले पद में भगवान और भक्त की जिन-जिन चीज़ों से तुलना की गई है, उनका उल्लेख कीजिए।

Solution

पहले पद में भगवान और भक्त की चंदन-पानी. धन-वन-मौर, चंद्र-चकोर, दीपक-बाती, मोती-धागा, सोना-सुहागा आदि चीजों से तुलना की गई है। कवि ने अपनी भक्ति के माध्यम से प्रभु के नाम की लगन में रम जाने की इच्छा व्यक्त की है।

Sponsor Area

Question
CBSEENHN9000670

निम्नलिखित प्रशनो के उत्तर दीजिए-
दूसरे पद में कवि ने ‘गरीब निवाजु’ किसे कहा है? स्पष्ट कीजिए।

Solution

दूसरे पद में ‘गरीब निवाजु’ ईश्वर को कहा गया है। जिस व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा होती है वह मोक्ष प्राप्त कर लेता है। नीच से नीच व्यक्ति का भी उद्धार हो जाता है। ऐसे लोग जो स्पर्श दोष के कारण हाथ लगने पर अपने-आपको अपवित्र मानते हैं। ऐसे दीनों पर दया करने वाले प्रभु ही है जो दुखियों के दर्द से द्रवित हो जाते हैं।

Question
CBSEENHN9000671

निम्नलिखित प्रशनो के उत्तर दीजिए-
पहले पद में कुछ शब्द अर्थ की दृष्टि से परस्पर सबंद्ध है। ऐसे शब्दों को छाँटकर लिखिए-
उदाहरण: दीपक                          बाती
            .............                   .............
            .............                   .............
            .............                   ..............
            .............                   ..............

Solution

तुकांत शब्द - 
पानी - समानी
मोरा - चकोरा
बांती - राती
धागा - सुहागा
दासा - रैदासा

Question
CBSEENHN9000672

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिए-