Sponsor Area
नये इलाके में - अरुण कमल
निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिये:
नए बसते इलाके में कवि रास्ता क्यों भूल जाता है?
कवि नए बसते इलाकों में रास्ता इसलिए भूल जाता है क्योंकि ययुहाँनित नया निर्माण होता रहता है। नित नई घटनाएँ घटती रहती हैं। यहाँ प्रतिदिन पुरानी इमारतें टूटती हैं। नए-नए मकान बन जाते हैं। अपने निर्धारित स्थान पर जाने के लिए जो निशानियाँ बनाई गई होती हैं, वे जल्दी ही मिट जाती हैं। इसलिए कवि को दिशा भ्रम हो जाता है।
निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिये:
कविता में कौन-कौन से पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है?
कविता में निम्नलिखित पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है-
1. पीपल का पेड़
2. खंडहर बना मकान
3. ज़मीन का खाली टुकड़ा
4. दो मकानों के बाद, ररंगीन-लोहे के फाटक वाला एक मंजिला मकान आदि।
निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिये:
कवि एक घर पीछे या दो घर आगे क्यों चल देता है?
कवि अपने निर्धारित घर से एक घर पीछे या आगे इसलिए चल देता है क्योंकि अब पुराने इलाके का रूप परिवर्तित हो चुका है। वहाँ पर नई-नई ऊँची इमारतें बन चुकी हैं। उसने कई निशानियाँ बना रखी थी परन्तु निशानियाँ न मिलने के कारण, नव-निर्माण हो जाने के कारण कवि को दिशा भ्रम हो जाता है। वह स्मृति के आधार पर पुराने निशानों को खोजता ही रह जाता है।
निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर दीजिये:
‘वसंत का गया पतझड़’ और ‘बैसाख का गया भादों को लौटा’ से क्या अभिप्राय है?
‘बसंत का गया पतझड़’ और ‘बैसाख का गया भादों को लौटा’ से अभिप्राय है- ‘एक लंबा अंतराल’ जिस प्रकार दोनों ऋतुओं के बीच एक लंबा समय बीतने से परिस्थितियों में काफी परिवर्तन आ जाता है। जैसे कवि ने कभी बसंत की बहार देखी थी तो आज उसे पतझड़ का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कवि को पुराने निशान ढूँढने पड़ते हैं क्योंकि काल और परिस्थितियों में परिवर्तन आता है।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



