Sponsor Area
कैदी और कोकिला
कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?
कोयल की कूक सुनकर कवि को ऐसा लगता है जैसे कोयल उसके लिए कोई संदेशा लेकर आई है। सन्देश शायद महत्वपूर्ण है नहीं तो कोयल सुबह होने तक का इंतज़ार करती।
कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?
कवि ने कोयल के बोलने की निम्न संभावनाएँ बताई हैं -
1. कोकिला कोई संदेशा पहुँचाना चाहती है।
2. उसने दावानल की लपटें देख लीं है।
3. समस्या अत्यंत गंभीर है इसलिए वह सुबह होने की प्रतीक्षा नहीं कर पाती है।
4. क्रांतिकारीयों के मन में देश-प्रेम की भावना को और मजबूत करने आई है।
किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
अंग्रेजी शासन की तुलना कवि ने तम के प्रभाव से की है क्योंकि अँग्रेज शासन प्रणाली अन्धकार की तरह काली है। यहाँ अन्धकार का मतलब अन्याय से है। वे हमारे देशवासियों पर अनेक प्रकार के जुल्म ढा रहे थे।
कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
कविता के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि तत्कालीन समाज में अंग्रेज़ों द्वारा भारतीय कैदियों को तरह तरह की यातनाएँ दी जाती थी। जैसे:-
1. अँधेरी कोठरियों में कैदियों को जंजीरों से बाँध कर रखा जाता था।
2. कोठरियाँ भी काफी छोटी होती थी।
3. खाने को भी कम दिया जाता था।
4. कैदियों से पशुओं की तरह काम करवाया जाता था।
5. जेल में अमानवीय यातनाएँ दी जाती थी।
6. क्रांतिकारियों को चोर, लुटेरे और डाकूओं के साथ रखा जाता था।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



