Sponsor Area
नयी समस्याएँ
भारत में किन-किन विदेशी जातियों ने अपने पाँव पसारने चाहे?
सम्राट हर्षवर्धन के शासन के पश्चात् अरबी, तुर्की व अफगानी जातियों ने भारत में आगमन किया।
अरब भारत में सिंध से आगे क्यों न बढ़ सके?
अरब जातियाँ जब भी भारत पर राजनीतिक सत्ता हेतु आक्रमण करतीं तो भारतीय डटकर मुँह तोड़ जवाब देते इसीलिए ये आगे न बढ़ पाई।
सिंध किस प्रकार अलग राज्य बना?
सिंध ने बगदाद की केंद्रीय सत्ता से अलग होकर एक छोटा-सा स्वतंत्र राज्य कायम किया।
भारत और अरब के आपसी संबंध किस प्रकार उत्तम हए?
भारत और अरव में यात्रियों का आना-जाना शुरू हुआ, राजदूतावासों की अदला-बदली हुई, गणित और खगोल-शास्त्र की पुस्तकों का अरबी में अनुवाद हुआ, भारतीय चिकित्सक भी बगदाद गए। इस व्यापारिक व सांस्कृतिक आदान-प्रदान में उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत का भी पूर्ण सहयोग रहा। दक्षिण भारत के राष्ट्रकूटों ने पश्चिमी तट से भी उनके साथ व्यापार किया। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत के अरब के साथ संबंध उत्तम रहे।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



