Sponsor Area

तलाश

Question
CBSEENHN8001322

भारत की अमरता को देखकर नेहरू जी के मन में क्या विचार उठते थे?

Solution

भारत की अमरता को देखकर नेहरू जी के मन में यह विचार उठते थे कि आखिर यह भारत है क्या? अतीत में यह किस विशेषता का प्रतिनिधित्व करता था? उसने अपनी प्राचीन शक्ति को कैसे खो दिया? विशाल जनसंख्या का बसेरा होने पर भी आज उसके पास ऐसा क्या बचा है जिसे जानदार कहा जा सके? आधुनिक विश्व से उसका तालमेल किस रूप में बैठता है?

Question
CBSEENHN8001324

नेहरू जी भारत को एक आलोचक की दृष्टि से क्यों देखना चाहते थे?

Solution

नेहरू जी भारत को एक आलोचक की दृष्टि से देखना चाहते थे क्योंकि वे अतीत के पसंद व नापसंद दोनों पक्षों का अवलोकन करना चाहते थे।

Question
CBSEENHN8001326

सिंधु घाटी में स्थित मोहनजोदड़ो के एक नगर की क्या विशेषता थी?

Solution

सिंधु घाटी में स्थित मोहनजोदड़ो के एक नगर की यह विशेषता थी कि पाँच हजार वर्ष पूर्व निर्मित होने पर भी यहाँ की सभ्यता पूर्णत: विकसित थी और यही आधुनिक सभ्यता का आधार भी। यहाँ की संस्कृति व सम्यता निरंतर परिवर्तन-शील व विकासमान रही। फारस, मिस्र, ग्रीस, चीन, अरब, मध्य एशिया एवं भू-मध्य सागर के लोगों से यहाँ के लोगों का निकट संबंध होने पर भी, इस संस्कृति व सभ्यता को कोई हिला नहीं पाया।

Question
CBSEENHN8001328

नेहरू जी ने विदेशियों द्वारा रचित भारतीय साहित्य का अध्ययन क्यों करना चाहा?

Solution

नेहरू जी ने विदेशियों द्वारा रचित भारतीय साहित्य का अध्ययन करना चाहा ताकि भारत की विशेषताओं की बारीकियों का अध्ययन कर सकें।