Sponsor Area
अंतिम दौर-दो
प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ में भारतीय राजनीति उतार पर क्यों थी?
प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ में भारतीय राजनीति उतार पर थी क्योंकि कांग्रेस के विचार। में टकराव होने के कारण कांग्रेस दो टुकड़ों नरम दल व गरम दल में विभाजित हो गई। दूसरी ओर युद्ध काल में सरकार द्धारा लोगों पर कई कानून भी थोपे गए थे जो आगे बढ़ने में बाधक थे।
विश्व युद्ध की समाप्ति पर क्या हुआ?
विश्व युद्ध के दौरान भारतीयों का इस्तेमाल करने के लिए सरकार ने बहुत वायदे किए थे और लोगों को इस बात की आशा थी कि अब जीवन में राहत व प्रगति के क्षण आएँगे लेकिन युद्ध समाप्त होते ही सरकार ने तो दमनकारी कानूनों का निर्माण कर पंजाब में ‘मार्शल लॉ’ भी घोषित किया जिससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
मार्शल लॉ क्या था?
मार्शल लॉ ब्रिटिश सरकार द्धारा बनाया गया एक ऐसा कानून था जिसमें किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय बिना पुलिस व न्यायालय की इजाजत के गोली का निशाना बनाया जा सकता था।
भारतीय जनता किस-किस के भय में जीवन जी रही थी?
ब्रिटिश सरकार ने चारों ओर खौफ़नाक वातावरण बनाया था, इसी कारण भारतीय जनता व्यापक दमनकारी, दमघोंटू वातावरण, सेना का, पुलिस का, खुफ़िया विभाग का, अफ़सरों व जमींदारों का, साहूकारों का, बेकारी व भुखमरी के भय तले जीवन जी रही थी।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



