Sponsor Area
अंतिम दौर-एक
ब्रिटिश शासन भारत में आने से भारत के साथ घटने वाली नई घटना क्या थी?
ब्रिटिश शासनकाल भारत में आने से भारतीयों के लिए नई घटना यह थी कि पहली बार वे ऐसी शासन सत्ता में आए जिसका मूल भारतीय न था। अब से पूर्व कई बाहरी जातियों ने भारत पर आक्रमण कर, शासन सत्ता सँभाली थी लेंकिन अधिकांश ने अपना भारतीकरण किया और जो भारतीय सभ्यता-संस्कृति को न अपना सका वह शासक टिक न पाया। अब तो भारत ऐसे शासकीय संचालन में बँध गया जिसका संचालन केंद्र भारत की धरती पर ही न था अर्थात् भारत के लिए कानून व्यवस्था इंग्लैंड में बिना भारतीयों के बनी।
अंग्रेज़ों ने भारत का प्रयोग किस रूप में किया?
अंग्रेज़ों ने भारत का प्रयोग उपनिवेश व खेतिहर के रूप में किया। उसी माल का उत्पादन भारत में होता जिस माल को बेचकर अंग्रेज़ों को लाभ था व वही खेती करवाई जाती जो उनके लिए आवश्यक थी।
अंग्रेज़ों ने अपने फायदे हेतु किस वर्ग को जन्म दिया?
अंग्रेज़ों ने अपने फायदे हेतु भारतीय आम जनता व अपने बीच एक ऐसे वर्ग को जन्म दिया जो उनके कहे अनुसार चले। उनमें थे जमींदार, राजा, पटवारी, गाँव के मुखिया व ऊपर के कर्मचारी। ये सरकार के पिछलग्गू थे, आम जनता से धन बटोरकर अपनी व सरकार की जेबें भरते थे।
उस समय कौन-से दो विभाग प्रमुख थे?
उस समय सरकार के दो विभाग मालगुजारी और पुलिस थे।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



