Sponsor Area
शाम – एक किसान
इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है-यह एकरूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।
कविता में एकरूपता बनाने वाली उपमाएँ-
(i) सूरज – चिलम
(ii) पहाड़ – किसान
(iii) आकाश – साफ़ा
(iv) अंधकार – भेड़ों का गल्ला
(v) पलाश का जंगल – अंगीठी
शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए-
(क) शाम कब से शुरू हुई?
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?
(क) शाम 6 बजे से शुरू हुई।
(ख) एक घंटे का समय लगा।
(ग) इस बीच आसमान लाल हो गया, धीरे-धीरे आसमान का रंग पीला हो गया, फिर सूरज डूब गया और अंधेरा हो गया।
मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो-‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-
कबूतर
कौआ
मैना
तोता
चील
हंस
कबूतर – खत ले लो
मैना – गाते हो
चील – देखते हो
कौआ – मेहमान आएँगे
तोता – पढते हो
हंस − शांत स्वच्छ रहो
इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?
हमें पीला, सुनहरा, सफ़ेद, लाल, काला आदि रंगो की आवश्यकता है।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



