Sponsor Area
मैं हूँ रोबोट
(क) तुममें और रोबोट में क्या-क्या अंतर है?
(ख) अगर तुम्हें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो क्या करोगे?
(क)
|
मुझमें (मानव) |
रोबोट |
|
(क) मानव का शरीर हाड़–माँस का बना होता है। |
(क) रोबोट का शरीर लोहा–इस्पात तथा प्लास्टिक से बना होता है। |
|
(ख) शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है। |
(ख) रोबोट में तारों का जाल विद्यमान होता है। |
|
(ग) मानव की शिराओं तथा धमनियों में रक्त प्रवाहित होता है। |
(ग) रोबोट के तारों में विद्युत प्रवाहित होती है। |
|
(घ) मानव हर तरह के कार्यों को करने में सक्षम नहीं है। |
(घ) रोबोट हर तरह के कार्यों को करने में सक्षम है। |
|
(ङ) मानव मौसम की मार को झेल नहीं सकता। |
(ङ) रोबोट को मौसम की मार से कोई नुकसान नहीं होता है। |
|
(च) मानव गंध का अनुभव कर सकता है। |
(च) रोबोट गंध का अनुभव नहीं कर सकता है। |
(ख) अगर मुझे रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो मैं उससे अपने कमरे की सफ़ाई करवाऊँगा। अपने कपड़े धुलवाऊँगा। उसे पूरे घर की सफ़ाई करने के लिए भी कहूँगा ताकि मेरी माताजी की कुछ मदद हो सके।
Math The Following
| A. तुम्हारे शरीर में | (i) चाँद पर पहुँचा है। |
| B. मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से | (ii) शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है। |
| C. रोबोट का मस्तिष्क | (iii) लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। |
| D. रोबोट का शरीर | (iv) विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है। |
| E. रोबोट | (v) कंप्यूटर है। |
A. तुम्हारे शरीर में | (i) शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है। |
B. मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से | (ii) चाँद पर पहुँचा है। |
C. रोबोट का मस्तिष्क | (iii) कंप्यूटर है। |
D. रोबोट का शरीर | (iv) लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। |
E. रोबोट | (v) विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है। |
(क) अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो वह कौन-कौन से काम नहीं कर पाता?
(ख) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता?
(ग) रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है?
(क) अगर रोबोट की आँखें या हाथ नहीं होते तो वह निम्नलिखित काम नहीं कर पाता-
- वह कुछ देख नहीं पाता।
- वह हमें कुछ लाकर नहीं दे पाता।
- वह हमारे लिए घर की सफाई नहीं कर पाता।
- वह चीज़ों को जान तथा समझ नहीं पाता।
(ख) ऐसे निम्नलिखित काम हैं, जो मनुष्य नहीं कर सकता परन्तु रोबोट कर सकता है-
- रोबोट निर्भीकतापूर्वक ग्रहों से सैम्पल इकट्ठा कर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।
- रोबोट सुमद्र की गहराईयों तथा तलहटी में उतर पाता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पाता है।
- रोबोट बर्फीले स्थानों पर बिना किसी कठिनाई के कार्य कर सकता है। मनुष्य को ऐसा करने में बहुत प्रकार की कठिनाइयाँ होती है।
- रोबोट सुलगती भट्टी में हाथ डाल सकता है। मनुष्य ऐसा नहीं कर पता है।
(ग) रोबोट निम्नलिखित काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है-
- रोबोट सुंघ नहीं सकता है।
- रोबोट स्पर्श नहीं कर सकता है।
- रोबोट मनुष्य के समान सुख-दुख का अनुभव नहीं कर सकता है।
- रोबोट मनुष्य के समान किसी वस्तु का निर्माण नहीं कर सकता।
सजीव- निर्जीव
|
क |
सम- |
|
ख |
गरमी- |
|
ग |
गंदा- |
|
घ |
कम- |
|
ङ |
जीवन- |
|
च |
हाज़िर- |
|
क |
सम |
विषम |
|
ख |
गरमी |
सरदी |
|
ग |
गंदा |
साफ |
|
घ |
कम |
ज्यादा |
|
ङ |
जीवन |
मरण |
|
च |
हाज़िर |
गैरहाज़िर |
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



