सत्ता के वैकल्पिक केंद्र

  • Question 1
    CBSEHHIPOH12041356

    तिथि के हिसाब से इन सबको क्रम दें :

    (क) विश्व व्यापार संगठन में चीन का प्रवेश
    (ख) यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना
    (ग) यूरोपीय संघ की स्थापना
    (घ) आसियान क्षेत्रीय मंच की स्थापना

    Solution

    (ख) यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना
    (घ) आसियान क्षेत्रीय मंच की स्थापना
    (ग) यूरोपीय संघ की स्थापना
    (क) विश्व व्यापार संगठन में चीन का प्रवेश

    Question 2
    CBSEHHIPOH12041357

    'ASEAN way' या आसियान शैली क्या है?

    • आसियान के सदस्य देशों की जीवन शैली है।

    • आसियान सदस्यों के अनौपचारिक और सहयोगपूर्ण कामकाज की शैली को कहा जाता है।

    • आसियान सदस्यों की रक्षानीति है।

    • सभी आसियान सदस्य देशों को जोड़ने वाली सड़क है।

    Solution

    B.

    आसियान सदस्यों के अनौपचारिक और सहयोगपूर्ण कामकाज की शैली को कहा जाता है।

    Question 3
    CBSEHHIPOH12041358

    इनमें से किसने 'खुले द्वार' की नीति अपनाई?

    • चीन

    • यूरोपीय संघ

    • जापान

    • अमेरिका

    Solution

    A.

    चीन

    Question 4
    CBSEHHIPOH12041359

    खाली स्थान भरें:

    1962 में भारत और चीन के बीच................ और ................ को लेकर सीमावर्ती लड़ाई हुई थी।

    Solution

    अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों

    ,

    लद्दाख के अक्साई चीन क्षेत्र

    Sponsor Area

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation