Sponsor Area

शारीरिक पुष्टि सुयोग्यता और जीवन शैली

Question
CBSEHHIPEH11015955

शारीरिक पुष्टि का क्या अर्थ है।

Solution

शारीरिक पुष्टि एक व्यक्ति की बिना किसी थकावट के दैनिक कार्य करने की योग्यता से है। ऐसे व्यक्ति में खेल क्रियाओं में भाग लेने और आकस्मिक घटनाओं का सामना करने के लिए अन्य की तुलना में अधिक ऊर्जा रहती हैं।

Question
CBSEHHIPEH11015956

सुयोग्यता का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

Solution

शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होने की दशा या तथ्य को सुयोग्यता कहा जाता है। अथवा सुयोगिता एक व्यक्ति की वह योग्यता है जिसके द्वारा वह सन्तुलित जीवन का यापन करता है।

Question
CBSEHHIPEH11015957

जीवन शैली का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

Solution

जीवन शैली जीवन जीने का एक तरीका है जो व्यक्ति के नैतिक मूल्यों और दृष्टिकोणों को प्रतिबिंबित करता है।

Question
CBSEHHIPEH11015958

स्वास्थ्य संबंधी पुष्टि घटकों से आप क्या समझते है?

Solution

शारीरिक पुष्टि, स्वास्थ्य संबंधी पुष्टि व गामक प्रदर्शन संबंधी पुष्टि से बनी होती है। स्वास्थ्य संबंधी पुष्टि का संबंध पुष्टि के घटकों का विकास व उनको बनाए रखने से है।