निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
दोपहर के खाने पर दबे हुए आदमी के चारों ओर बहुत भीड़ हो गई थी। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। कुछ मनचले क्लर्को ने समस्या को खुद ही सुलझाना चाहा। वे हुकूमत के फैसले का इंतजार किए बिना पेड़ को अपने आप हटा देने का निश्चय कर रहे थे कि इतने में सुपरिटेंडेंट फाइल लिए भागा- भागा आया। बोला- “हम लोग खुद इस पेड़ को नहीं हटा सकते। हम लोग व्यापार विभाग से संबंधित .हैं, और यह पेड़ की समस्या है, जो कृषि विभाग के अधीन है। मैं इस फाइल को अर्जेट मार्क करके कृषि विभाग में भेज रहा हूं। वहां से उत्तर आते ही इस पेड़ को हटवा दिया जाएगा।”
1. कहाँ और क्यों भीड़ इकट्ठी हो गई?
2. कुछ कौन लोग क्या चाहे रहे थे?
3. सुपरिटेंडेंट ने आकर क्या कहा?
1. सेक्रेटरिएट के लॉन में आँधी आने पर एक जामुन का पेड़ गिर पड़ा था। उसके नीचे एक आदमी दब गया था। अभी वह जीवित था। जब यह खबर दफ्तर में फैली तो दोपहर के खाने (लंच) के समय उस दबे हुए व्यक्ति के चारों ओर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।
2. उस दबे हुए व्यक्ति को देखकर सेक्रेटेरिएट के कुछ मनचले क्लर्कों ने इस समस्या को स्वयं ही सुलझाना चाहा। क्योंकि उस व्यक्ति को निकालने का फैसला हकूमत की फाइल में उलझ गया था, अत: वे क्लर्क उस फैसले की प्रतीक्षा किए बिना स्वयं ही उस पेड़ को हटा देना चाह रहे थे।
3. सुपरिंटेंडेंट फाइल लेकर भागा- भागा आया और बोला कि हम लोग स्वयं इस रोड को नहीं हटा सकते। यह पेड़ हमारे विभाग से संबंधित नहीं है। यह पेड़ कृषि विभाग के अधीन है। अत: इस फाइल को अर्जेंट मार्क के साथ कृषि विभाग में भेजा जा रहा है। वहाँ से स्वीकृति मिलने पर ही इस पेड़ को हटाया जा सकता।