शरीर क्रिया विज्ञान जीव यांत्रिकी और खेल

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPEH11016073

जीव यांत्रिकी की परिभाषा लिखिए।

Solution

खेल-कूद में मनुष्यों की गति के अध्ययन को जीव यांत्रिकी कहते है। जैव यान्त्रिकी मनुष्य के जैविक प्रणाली के कार्यों एवं सरचना का अध्ययन करता है।

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPEH11016074

उत्तोलक क्या है?

Solution

उत्तोलक एक दृढ़ छड़ होती है जिसके द्वारा कम बल लगाकर अधिक भार उठाया जा सकता है। मानव शरीर भी एक उत्तोलक की भाँति कार्य करता है। प्रत्येक उत्तोलक में तीन बिंदु होते हैं: धुरी, बल एवं भार।

Question
CBSEHHIPEH11016075

संतुलन क्या होता है?

Solution

जब एक बिन्दु पर विपरीत दिशाओं से बल प्रयोग किया जाता है, तो बिंदु का स्थान ज्यों का त्यों बना रहता है। यह स्थिति संतुलन कहलाती है।

Question
CBSEHHIPEH11016076

संतुलन कितने प्रकार का होता है?

Solution

संतुलन दो प्रकार के होते है;

  1. स्थिर संतुलन
  2. गतिशील संतुलन