मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीर विज्ञान के मूलभूत सिद्धांत

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPEH11016024

शरीर रचना विज्ञान को परिभाषित करें।

Solution

एनाटॉमी मानव शरीर की संरचना का अध्ययन है। शरीर रचना विज्ञान ग्रीक शब्द से आता है: 'एना' का अर्थ है अलग और 'टॉमी' का अर्थ है काटना। क्योंकि शरीर रचना पहले विच्छेदन के माध्यम से प्राप्त किया गया था, इसलिए इसे 'एनाटॉमी' कहते हैं।

Sponsor Area

Question
CBSEHHIPEH11016025

मानव शरीर के किसी भी चार शारीरिक प्रणालियों के नाम बताए?

Solution

  1. कंकाल तंत्र
  2. मांसपेशी तंत्र
  3. पाचन तंत्र
  4. श्वसन तंत्र

Question
CBSEHHIPEH11016026

कंकाल तंत्र को परिभाषित करें?

Solution

कंकाल प्रणाली हमारे शरीर की हड्डियोंका ढ़ाँचा है। इसमें शरीर की सभी हड्डियाँ शामिल होती है। यह शरीर को आधार और आकार देता है।

Question
CBSEHHIPEH11016027

आप जोड़ से क्या समझाते हैं?

Solution

दो या दो से अधिक अस्थियों का संयोजन ही जोड़ कहलाता है। जोड़ों के प्रकार निम्नलिखित है:

  1. अचल जोड़
  2. थोड़ी गति वाले जोड़
  3. असीमित गति वाले जोड़