मेघ आए

  • Question 1
    CBSEENHN9001402

    बादलों के आने पर प्रकृति में जिन गतिशील क्रियाओं को कवि ने चित्रित किया है, उन्हें लिखिए।

    Solution

    बादलों के आने पर प्रकृति में निम्न गतिशील क्रियाएँ हुई-
    1. पेड़ों द्वारा मेहमानों को गरदन ऊँची कर देखना।
    2. आँधी का आना और धूल का उड़ना।
    3. नदी का ठिठकना और बाँकी नज़र से देखना।
    4. बुजुर्ग सदस्य पीपल का आगे बढ़कर मेहमान का स्वागत करना।
    5. स्वागत में तालाब का परात भर पानी लाना।
    6. बादलों के आने की सूचना बयार नाचते-गाते देती हुई चलती है।
    7. आकाश में बिजली चमकना और वर्षा के बूंदों के रूप में मिलन के अश्रु बहाना। 
    8. उसके आगमन की सूचना में घर के खिड़की दरवाजे खुल जाते हैं।

    Question 2
    CBSEENHN9001403

    निम्नलिखित किसके प्रतीक हैं?
    • धूल
    • पेड़
    • नदी
    • लता
    • ताल

    Solution

    1 धूल - स्त्री
    2 पेड़ - नगरवासी
    3 नदी - स्त्री
    4 लता - मेघ की प्रतिक्षा करती नायिका
    5 ताल - सेवक

    Question 3
    CBSEENHN9001404

    लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों?

    Solution

    लता ने बादल रूपी मेहमान को किवाड़ की ओट में से देखा क्योंकि एक तो वह बादल को देखने के लिए व्याकुल हो रही थी और दूसरी ओर वह बादलों के देरी से आने के कारण व्याकुल हो रही थी।

    Question 4
    CBSEENHN9001405

    भाव स्पष्ट कीजिए -
    क्षमा करो गाँठ खुल गई अब भरम की

    Solution

    भाव - नायिका को यह भ्रम था कि उसके प्रिय अर्थात् मेघ नहीं आएँगे परन्तु बादल रूपी नायक के आने से उसकी सारी शंकाएँ मिट जाती है और वह क्षमा याचना करने लगती है। 

    Sponsor Area

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation