चंद्र गहना से लौटती बेर

  • Question 1
    CBSEENHN9001390

    'इस विजन में ..... अधिक है'- पंक्तियों में नगरीय संस्कृति के प्रति कवि का क्या आक्रोश है और क्यों?

    Solution

    इन पंक्तियों के द्वारा कवि ने शहरीय स्वार्थपूर्ण रिश्तों पर प्रहार कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। कवि के अनुसार नगर के लोग आपसी प्रेमभाव के स्थान पर पैसों को अधिक महत्त्व देते हैं। वे प्रेम और सौंदर्य से दूर, प्रकृति से कटे हुए होते हैं। उनके अंदर स्वार्थपन काफी होता है। इसके विपरीत गाँव के लोगो के बीच सच्चा प्रेम और साहनुभूति है। कवि के आक्रोश का मुख्य कारण उसका प्रकृति से बहुत अधिक लगाव हैं।

    Question 2
    CBSEENHN9001391

    सरसों को ' सयानी ' कहकर कवि क्या कहना चाहता होगा?

    Solution

    यहाँ सरसों के सयानी से कवि यह कहना चाहता है कि सरसों की फसल अब पूरी तरह तैयार हो चूकी है अर्थात् वह परिपक्व होकर कटने को पूरी तरह तैयार है।

    Question 3
    CBSEENHN9001392

    अलसी के मनोभावों का वर्णन कीजिए।

    Solution

    कवि ने अलसी को एक सुंदर नायिका के रुप में चित्रित किया है। उसका शरीर पतला और कमर लचीली है। उसका चित्त अति चंचल और प्रेमातुर है। वह अपने सिर पर नीले फूल लगाकर यह सन्देश दे रही है कि प्रथम स्पर्श करने वाले को हृदय से अपना स्वामी मानेगी। वह सभी को प्रेम का निमंत्रण दे रही है।

    Question 4
    CBSEENHN9001393

    अलसी के लिए 'हठीली' विशेषण का प्रयोग क्यों किया गया है?

    Solution

    कवि ने 'अलसी' के लिए 'हठीली' विशेषण का प्रयोग इसलिए किया है क्योंकि उसने हठ कर रखा है कि वह अपना दिल उसे ही देगी जो उसके सिर पर रखे नीले फूल को छुएगा। दूसरा, वह चने के पौधों के बीच इस प्रकार उग आई है मानों ज़बरदस्ती वह सबको अपने अस्तित्व का परिचय देना चाहती है। तीसरा, वह हवा के ज़ोर से बार-बार नीचे झुक जाती है परन्तु फिर वह नीला फूल सिर पर रख खड़ी हो जाती है।

    Sponsor Area

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation