कैदी और कोकिला

  • Question 1
    CBSEENHN9001365

    कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?

    Solution

    कोयल की कूक सुनकर कवि को ऐसा लगता है जैसे कोयल उसके लिए कोई संदेशा लेकर आई है। सन्देश शायद महत्वपूर्ण है नहीं तो कोयल सुबह होने तक का इंतज़ार करती।

    Question 2
    CBSEENHN9001366

    कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?

    Solution

    कवि ने कोयल के बोलने की निम्न संभावनाएँ बताई हैं -
    1. कोकिला कोई संदेशा पहुँचाना चाहती है।
    2. उसने दावानल की लपटें देख लीं है।
    3. समस्या अत्यंत गंभीर है इसलिए वह सुबह होने की प्रतीक्षा नहीं कर पाती है।
    4. क्रांतिकारीयों के मन में देश-प्रेम की भावना को और मजबूत करने आई है।

    Question 3
    CBSEENHN9001367

    किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?

    Solution

    अंग्रेजी शासन की तुलना कवि ने तम के प्रभाव से की है क्योंकि अँग्रेज शासन प्रणाली अन्धकार की तरह काली है। यहाँ अन्धकार का मतलब अन्याय से है। वे हमारे देशवासियों पर अनेक प्रकार के जुल्म ढा रहे थे।

    Question 4
    CBSEENHN9001368

    कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

    Solution

    कविता के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि तत्कालीन समाज में अंग्रेज़ों द्वारा भारतीय कैदियों को तरह तरह की यातनाएँ दी जाती थी। जैसे:-
    1. अँधेरी कोठरियों में कैदियों को जंजीरों से बाँध कर रखा जाता था।
    2. कोठरियाँ भी काफी छोटी होती थी।
    3. खाने को भी कम दिया जाता था।
    4. कैदियों से पशुओं की तरह काम करवाया जाता था।
    5. जेल में अमानवीय यातनाएँ दी जाती थी। 
    6. क्रांतिकारियों को चोर, लुटेरे और डाकूओं के साथ रखा जाता था।

    Sponsor Area

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation