Sponsor Area
अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र को पीछे क्यों धकेल रहे थे?
आबादी बढ़ने के कारण स्थान का अभाव हो रहा था, लगातार बढ़ती आबादी की आवास की समस्या से निपटने के लिए बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र को पीछे धकेल रहे थे।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
लेखक का घर किस शहर में था?
लेखक का घर पहले ग्वालियर में था और बाद में वे बम्बई में वर्सोवा नामक स्थान में रहने लगे।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
जीवन कैसे घरों में सिमटने लगा है?
लेखक के अनुसार एकल परिवारों का चलन होने के कारण जीवन डिब्बों जैसे घरों में सिमटने लगा है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
कबूतर परेशानी में इधर-उधर क्यों फड़फड़ा रहे थे?
कबूतर के घोंसले में दो अंडे थे। एक बिल्ली ने तोड़ दिया था दूसरा बिल्ली से बचाने के चक्कर में माँ से टूट गया। कबूतर इससे परेशान होकर इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series



