वर्ग और वर्गमूल

Question
CBSEHHIMAH8003924

   72        = 49
   672      = 4489
   6672    = 444889
  66672    = 44448889
  666672  = 4444488889
  6666672 = 444444888889

उपरोक्त प्रतिरूप (पाठ्य पुस्तक प्रतिरूप) का उपयोग करते हुए क्या आप निम्नलिखित संख्याओं का वर्ग ज्ञात कर सकते हैं?   

(i) 66666672 (ii) 666666672

Solution

उपरोक्त प्रतिरूप का उपयोग करते हुए निम्नलिखित संख्याओं का वर्ग हैं:

(i) 66666672 = 44444448888889

(ii) 666666672 = 4444444488888889

Question
CBSEHHIMAH8003925

निम्नलिखित संख्याओं के वर्गों के इकाई के अंक क्या होंगे? 

(i) 81               (ii) 272            (iii) 799        (iv) 3853  
(v) 1234          (vi) 26387        (vii) 52698      (viii) 99880
(ix) 12796        (x) 55555

Solution

(i) संख्या 81 का इकाई अंक 1 हैं।
∵ 1 × 1 = 1
अत: संख्या 81 के वर्ग का इकाई अंक 1 हैं।
(ii) संख्या 272 का इकाई अंक 2 हैं।
∵ 2 × 2 = 4
अत: संख्या 272 के वर्ग का इकाई अंक 4 हैं।
(iii)संख्या 799 का इकाई अंक 9 हैं।
∵ 9 × 9 = 81
अत: संख्या 799 के वर्ग का इकाई अंक 9 हैं।
(iv) संख्या 3853 का इकाई अंक 3 हैं।
∵ 3 × 3 = 9
अत: संख्या 3853 के वर्ग का इकाई अंक 9 हैं।
(v) संख्या 1234 का इकाई अंक 4 हैं।
∵ 4 × 4 = 16
अत: संख्या 1234 के वर्ग का इकाई अंक 6 हैं।
(vi) संख्या 26387 का इकाई अंक 7 हैं।
∵ 7 × 7 = 49
अत: संख्या 26387 के वर्ग का इकाई अंक 9 हैं।
(vii) संख्या 52698 का इकाई अंक 8 हैं।
∵ 8 × 8 = 64
अत: संख्या 52698 के वर्ग का इकाई अंक 4 हैं।
(viii) संख्या 99880 का इकाई अंक 0 हैं।
∵ 0 × 0 = 0
अत: संख्या 99880 के वर्ग का इकाई अंक 0 हैं।
(ix) संख्या 12796 का इकाई अंक 6 हैं।
∵ 6 × 6 = 36
अत: संख्या 12796 के वर्ग का इकाई अंक 6 हैं।
(x) संख्या 55555 का इकाई अंक 5 हैं।
∵ 5 × 5 = 25
अत: संख्या 55555 के वर्ग का इकाई अंक 5 हैं।

 

 

 




 

 

Question
CBSEHHIMAH8003926

क्या हम कह सकते हैं की निम्न संख्याएँ पूर्ण वर्ग संख्याएँ हैं? हम कैसे जानते हैं?
(i) 1057  (ii) 23453  (iii) 7928  (iv) 222222  (v) 1069 (vi) 2061

पाँच ऐसी संख्याएँ लिखिए जिनके इकाई स्थान को देखकर आप बता सकें कि ये संख्याएँ वर्ग  संख्याएँ नहीं हैं।

Solution

(i) क्योंकि संख्या 1057 का इकाई स्थान का अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 नहीं है। अत: यह पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।
(ii) क्योंकि संख्या 23453 का इकाई स्थान का अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 नहीं है। अत: यह पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।
(iii) क्योंकि संख्या 7928 का इकाई स्थान का अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 नहीं है। अत: यह पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।
(iv) क्योंकि संख्या 222222 का इकाई स्थान का अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 नहीं है। अत: यह पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।
(v) क्योंकि संख्या 1069 का इकाई स्थान का अंक 9 है। अत: यह पूर्ण वर्ग संख्या हो सकती है। 

Question
CBSEHHIMAH8003927

निम्नलिखित संख्याओं में से किस संख्या का वर्ग विषम संख्या होगा?  
(i) 431      (ii) 2826        (iii) 7779         (iv) 82004

Solution

चूँकि सम संख्या का वर्ग सम संख्या और विषम संख्या का वर्ग विषम होता है।

(i) दी गई संख्या 431 विषम है। अत: इसका वर्ग विषम संख्या होगी। 
(ii) दी गई संख्या 2826 सम है। अत: इसका वर्ग सम संख्या होगी। 
(iii) दी गई संख्या 7779 विषम है। अत: इसका वर्ग विषम संख्या होगी। 
(iv) दी गई संख्या 82004 सम है। अत: इसका वर्ग सम संख्या होगी। 
अत: संख्याएँ 431 और 7779 विषम संख्याओं के वर्ग होंगे।