आनुवंशिकता एवं जैव विकास

Question
CBSEHHISCH10015179

एक अध्ययन से से पता चला कि हल्के रंग की आँखों वाले बच्चों के जनक (माता-पिता) की आँखें भी हल्के रंग की होती हैं। इसके आधार पर क्या हम कह सकते हैं कि आँखों के हल्के रंग का लक्षण प्रभावी है अथवा अप्रभावी? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।

Solution

सभी बच्चों में अपने माता-पिता के लक्षण प्रकट होते हैं। माता-पिता से हल्के रंग की आँखों का बच्चों में आ जाना सहज स्वाभाविक है। इस अवस्था में तो आँखों के हल्के रंग का लक्षण प्रभावी है पर इसे हर बच्चे की अवस्था में प्रभावी नहीं कह सकते। यह अप्रभावी भी हो सकता है।

Question
CBSEHHISCH10015180

जैव-विकास तथा वर्गीकरण का अध्ययन क्षेत्र किस प्रकार परस्पर संबंधित है?

Solution

जातिवृत आनुवंशिक वर्गीकरण किसी जाती/जीव के विकासीय आधार पर आधारित है। यह अधिक उन्नत तथा अधिक विश्वसनीय वर्गीकरण का आधार है।
किसी जीव का विकासीय इतिहास हमें जीवों के वर्ग या जाती के पूर्वजों के विषय में जानकारी देता है। जीवों में अधिक घनिष्ठ संबंध होता है, यदि उनके पूर्वजों में निकट संबंध रहा है।
ऐसा भी अब सिद्ध किया जा चुका है की निकट संबंधित जातियों में DNA तथा प्रोटीन भी समान होता है। जैव-रासायनिक समानता के आधार पर ही, मनुष्य तथा चिंपैंज़ी के बीच संबंध स्थापित किया गया है।

Question
CBSEHHISCH10015181

समजात तथा समरूप अंगों को उदाहरण देकर समझाइए।

Solution

समजात अंग: अंग जो उत्पत्ति तथा संरचना में समान होते हैं तथा कार्य में भिन्न हो सकते हैं। समजात अंग कहलाते हैं।
उदाहरण: (i) पक्षी के पंख तथा घोड़े के अग्रपाद।
(ii) मनुष्य की बाजू तथा गाय के अग्रपाद।
(iii) मेंढ़क के अग्रपाद तथा पक्षी के पंख।

समरूप अंग: वे अंग जो समान कार्य करते हैं तथा देखने में भी समान हैं लेकिन उनकी उत्पत्ति और संरचना भिन्न है, समरूप अंग कहलाते हैं।
उदाहरण: (i) कीट के पंख तथा पक्षी के पंख।
(ii) कीट के पंख तथा चमगादड़ के पंख।
(iii) चने के पौधे तथा मटर के पौधे में प्रतान।
(iv) चने के पौधे तथा अंगूर की बेल में प्रतान।

Question
CBSEHHISCH10015182

कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट बनाइए।

Solution

काले रंग के नर और सफ़ेद रंग की मादा के संयोग से उत्पन्न यदि सारे पिल्ले काले रंग के हों तो कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग काला हो होगा। तीन कुत्ते और एक कुत्ता सफ़ेद होगा। यह दर्शाता है कि काला रंग प्रभावी रंग है।
कुत्तों के अलग-अलग रंगों का कारण अविकल्पी जीनों कि आपसी क्रिया के कारण होता है जसिमे F2 अनुपात 12:3:1 होता है। इसलिए शुद्ध नस्लों के बीच संकरण कराए बिना किसी सही-स्टिक निर्णय तक नहीं पहुंचा जा सकता।