वैज्ञानिक चेतना के वाहक चनद्रशेखर वेंकट रामन - धीरंजन मालवे

Question
CBSEENHN9000542

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
'रामन्- प्रभाव’ की खोज के पीछे कौन-सा सवाल हिलोरों ले रहा था?

Solution

‘रामन-प्रभाव’ के पीछे समुंदर के नीले रंग की वजह का सवाल हिलोरें ले रहा था। उन्होंने आगे उसी दिशा में प्रयोग किए जिसकी परिणति ‘रामन्-प्रभाव’ की महत्वपूर्ण खोज के रूप में हुई।

Question
CBSEENHN9000543

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
प्रकाश तरंगों के बारे में आइंस्टीन ने क्या बताया?

Solution

प्रकाश की तरंगों के बारे में आइंस्टाइन ने बताया कि प्रकाश अति सूक्ष्म कणों की तीव्र धारा के समान है। उन्होंने सूक्ष्म कणों की तुलना बुलेट से की और उसे ‘फोटॉन’ नाम दिया।

Question
CBSEENHN9000544

निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
रामन् की खोज ने किन अध्ययननो को सहज बनाया?

Solution

रामन् की खोज ने पदार्थों के अणुओं और परमाणुओं की आतरिक संरचना का अध्ययन सहज बनाया। पहले उस नाम के लिए ‘इंफ्रा रेड स्पेक्ट्रोस्कोपी’ का सहारा लिया जाता था।

Question
CBSEENHN9000545

(क) निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
कॉलेज के दिनों में रामन् की दिली इच्छा क्या थी?

Solution

कॉलेज के दिनों में रामन् की दिली इच्छा थी कि वे अपना सारा जीवन शोधकार्यों को पूरा करने में लगाए परंतु इसे कैरियर के रूप में अपनाने की उनके पास कोई खास व्यवस्था नहीं थी।