विदाई - संभाषण

Question
CBSEENHN11012030

कैसर, जोर तथा नादिरशाह पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखें।

Solution

1. कैसर - रोमन तानाशाह जूलियस सीजर के नाम से बना शब्द, जो तानाशाह जर्मन शासकों (962 से 1876 तक) के लिए प्रयोग होता था।

2. जा़र - यह भी जूलियस सीजर से बना शब्द है जो विशेष रूप से रूस के तानाशाह शासकों (16वीं सदी से 1917 तक) के लिए प्रयुक्त होता था। इस शब्द का पहली बार बबुल्गेरियाईशासक (913 में) के लिए प्रयोग हुआ था।

3. नादिरशाह - (1688 - 1747) 1736 से 1747 तक ईरान के शाह रहे। अपने तानाशाही स्वरूप के कारण ‘नेपोलियन ऑफ परशिया’ के नाम से भी जाने जाते थे। पानीपत के तीसरे युद्ध में अहमदशाह अब्दाली को नादिरशाह ने ही आक्रमण के लिए भेजा था।

Question
CBSEENHN11012031

दो गायों की बात को अपने शब्दों में लिखिए।

Solution

एक बार शिवशंभु के दो गायें थीं। उनमें एक अधिक बल वाली थी। वह कभी-कभी अपने सींगों की टक्कर से दूसरी कमजोर गाय को गिरा देती थी। एक दिन टक्कर मारने वाली गाय पुरोहित को दे दी गई। देखा कि दुर्बल गाय उसके चले जाने से प्रसन्न नहीं हुई, वरंच उस दिन वह भूखी खड़ी रही, चारा छुआ तक नहीं। माई लॉर्ड! जिस देश के पशुओं के बिछड़ते समय यह दशा होती है, वहाँ मनुष्यों की कैसी दशा हो सकती है, इसका अंदाज लगाना कठिन नहीं है।

Question
CBSEENHN11012032

दिल्ली दरबार में लॉर्ड कर्जन की क्या शान दिखाई दी?

Solution

जो दिल्ली-दरबार में आपने देखा। आपकी और आपकी लेडी की कुर्सी सोने की थी और आपके प्रभु महाराज के छोटे भाई और उनकी पत्नी की चाँदी की। आप दाहिने थे, वह बाएँ, आप प्रथम थे, वह दूसरे। इस देश के सब रईसों ने आपको सलाम पहले किया और बादशाह के भाई को पीछे। जुलूस में आपका हाथी सबसे आगे और सबसे ऊँचा था; हौदा, चँवर, छत्र आदि सबसे बढ़-चढ़कर थे। सारांश यह है कि ईश्वर और महाराज एडवर्ड के बाद इस देश में आप ही का एक दर्जा था।

Question
CBSEENHN11012033

भारतवासियों को किस बात ने दुखित किया? इसमें लॉर्ड कर्जन पर क्या व्यंग्य है?

Solution

जिस प्रकार आपका बहुत ऊँचे चढ़कर गिरना यहाँ के निवासियों को दुखित कर रहा है, गिरकर पड़ा रहना उससे भी अधिक दुखित करता है। आपका पद छूट गया तथापि आपका पीछा नहीं छूटा है।  एक अदना क्लर्क जिसे नौकरी छोड़ने के लिए एक महीने का नोटिस मिल गया, हो नोटिस की अवधि को बड़ी घृणा से काटता है। आपको इस समय अपने पद पर रहना कहाँ तक पसंद है-यह आप ही जानते होंगे।