For Daily Free Study Material Join wiredfaculty
Home > समानता
समानता
यहाँ महिलाओं को मताधिकार देने के पक्ष में कुछ तर्क दिए गए हैं। इनमें से कौन-से तर्क समानता के विचार से संगत हैं। कारण भी दीजिए।
(क) स्त्रियाँ हमारी माताएँ हैं। हम अपनी माताओं को मताधिकार से वंचित करके अपमानित नहीं करेंगे ?
(ख) सरकार के निर्णय पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी प्रभावित करते हैं इसलिए शासकों के चुनाव में उनका भी मत होना चाहिए।
(ग) महिलाओं को मताधिकार न देने से परिवारों में मतभेद पैदा हो जाएँगे।
(घ) महिलाओं से मिलकर आधी दुनिया बनती है। मताधिकार से वंचित करके लंबे समय तक उन्हें दबाकर नहीं रखा जा सकता है।
(क) यह तर्क समानता के विचार से संगत नहीं हैं क्योंकि यह तर्क हमारी भावनाओं से उत्पन्न होता है।
(ख) यह तर्क समानता के विचार से संगत हैं क्योंकि यह तर्क महिलाओं पर निर्णय लेने की प्रक्रिया के प्रभाव पर आधारित है। इसलिए उन्हें भी शासकों के चुनाव में सहभागी होना चाहिए।
(ग) यह तर्क समानता के विचार से संगत नहीं हैं क्योंकि यह तर्क महिलाओं को उनके प्रतिनिधियों को चुनने के समान अवसर देने के बजाय परिवार में मतभेद की की ओर अधिक चिंतित है।
(घ) यह तर्क समानता के विचार से संगत हैं क्योंकि महिलाओं को समाज की संरचना में पुरुषों के समान माना जाता है। विश्व की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है और इसलिए उन्हें मताधिकार के लिए समान महत्व और अवसर दिया जाना चाहिए।
Some More Questions From समानता Chapter
Sponsor Area
Mock Test Series
Mock Test Series